क्या घरेलू तरीकों से सुरक्षित होगा गर्भपात, जानें कैसे महिलाओं के सेहत पर करता है बुरा असर

क्या घरेलू तरीकों से सुरक्षित होगा गर्भपात, जानें कैसे महिलाओं के सेहत पर करता है बुरा असर

सेहतराग टीम

मां बनना सभी महिलाओं की इच्छा होती हैं। इसलिए तो जब वह प्रेग्नेंट होती है तो उनकी खुशी दोगुनी हो जाती है और वह अपना ख्याल पहले से भी ज्यादा रखने लगती हैं। वैसे गर्भवती होना सभी महिलाओं के लिए सौभाग्य की बात होती है लेकिन कई बार यही उनके लिए गलत साबित हो जाता है। क्योंकि पैरेंट्स बनना काफी जिम्मेदारी भरा कार्य होता है। इसलिए तो ज्यादातर लोग पैरेंट्स बनने के लिए सोच समझकर फैसला करते हैं। लेकिन कई बार बिना किसी सोचे समझे गर्भवती होने पर लोग काफी चिंता और सोच में पड़ जाते हैं। ऐसी स्थिति में वह गर्भपात का विकल्प भी तलाशने लगते हैं।

पढ़ें-कभी-कभी प्रग्नेंसी रिपोर्ट के परिणाम आ जाते हैं गलत, जानें क्यों और 5 कारण

वैसे तो गर्भपात करना बहुत ही सोचा समझा फैसला होता है। जिसके लिए आपको कई तरह चीजों के बारे में सोचना बहुत जरूरी हो जाता है। गर्भपात वैसे तो काफी नाजुक और संवेदनशील मामला होता है। गर्भपात के बारे में लोग अलग-अलग लोगों और अलग धर्मों की राय अलग अलग होती है। पुराने दिनों  में गर्भपात के बारे में खुलकर बात करना भी असहमती का विषय बना हुआ था, पर आजकल के समय में लोग इस पर खुलकर बात करना पसंद करते हैं। 

गर्भपात करना सुरक्षा के लिहाज से काफी खतरनाक भी हो सकता है, अगर इसे सही तरीके से ना किया जाए तो। लेकिन फिर भी लोग इसे करने के लिए कई तरह की नुस्खों को अपनाने की कोशिश करते हैं। आइए आपको पहले बताते हैं कि गर्भपात आखिरकार क्या होता है। 

गर्भपात के दौरान गर्भाशय से भ्रूण को निष्कासित करना इससे पहले कि भ्रूण जीना शुरू कर दे। अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग गर्भपात का विरोध करते हैं। उनका कहना होता है कि इस प्रक्रिया से आप स्वयं के बच्चे का खत्म करना होता है। हालांकि, पश्चिमी देशों में गर्भपात को कानूनी माना जाता है। लेकिन कुछ देशों में इसे करने के लिए कई नियमों का पालन करना जरूरी होता है। 

लोग गर्भपात के लिए कई तरह की चीजें अपनाते हैं जैसे: 

  • घरेलू नुस्खे
  • फिजिकल एक्सरसाइज 
  • दवाईयां

जड़ी-बूटियों के साथ किए गए घरेलू नुस्खों के जरिए गर्भपात, संभावित जीवन को खत्म करने वाली जटिलताओं के उच्च जोखिम के साथ आते हैं। कई ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो सदियों से चलते हुए आ रहे हैं। 

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनॉइजेशन के मुताबिक, करीब 50 हजार लोग हर साल असुरक्षित गर्भपात के कारण अपनी जान गंवा देते हैं। इनमें वो लोग भी शामिल होते हैं जो घरेलू नुस्खों के जरिए गर्भपात करने की कोशिश करते हैं। इसके साथ ही WHO ने बताया कि करीब 4 में से 1 महिला जो असुरक्षित तरीके से गर्भपात करती हैं वो अपनी सेहत के लिए बीमारियों का खतरा पैदा करती है। जिनको बाद में लंबी दवाईयों के सहारे रहना पड़ता है। 

कई लोग घरेलू नुस्खे तो अपनाते हैं, लेकिन असुरक्षित तरीके से इसे अपनाने पर ये गर्भपात नहीं हो पाता जिसकी वजह से महिला में प्रेग्नेंसी रहती है। ऐसी स्थिति में आपको जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत होती है। 

गर्भपात के लिए कई लोग कुछ फलों को असरदार मानते हैं। 

विटामिन

अक्सर लोग घरेलू नुस्खों के तौर पर विटामिन सी को देखते हैं। विटामिन सी एक प्राकृतिक कंट्रासेप्‍टिव मानी जाती है। इसमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो कि प्रोजेस्‍ट्रॉन के प्रोडक्‍शनर को रोक कर इस्‍ट्रोजेन के प्रोडक्‍शन को बढ़ाता है। जिससे अंडा अपनी जगह नहीं बना पाता।

पपीता 

आपने कई महिलाओं को गर्भपात के लिए पपीता का सेवन करते हुए देखा होगा। पपीते में काफी मात्रा में विटामिन सी होता है जिससे पीरियड्स टाइम पर होते हैं। एक्‍सपर्ट के अनुसार, पपीते में पेपाइन नामक एसिड होता है जो कि प्राकृतिक रूप से मिसकैरेज करवाने में मददगार होता है।

इसे भी पढ़ें-

अगर आप पेरेंट्स बनने वाले हैं तो बच्चे की भलाई के लिए ये गलतियां कभी न करें

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।