ये छोटी-छोटी बातें दिला सकती हैं 'डायबिटीज' से छुटकारा

ये छोटी-छोटी बातें दिला सकती हैं 'डायबिटीज' से छुटकारा

योग गुरु सुनील सिंंह

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो सारे विश्व में और हमारे भारत में भी तेजी से बढ़ रही है। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है। इसकी चपेट में आए व्यक्ति का स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन गिरता जाता है और इस बीमारी की चपेट में हर उस व्यक्ति के आने की संभावना है जो शारीरिक परिश्रम नहीं करता है यानीी मेहनत नहीं करता है और आराम की जिंदगी जीता है। गलत तरीके का खान-पान और रहन-सहन इस बीमारी में सहायक होते हैं। इस आलेख में हम बताएंगे कि डायबिटीज रोग क्या होता है?, क्यों होता है? और इसके क्या-क्या लक्षण होते हैं।

डायबिटीज रोगी को बार-बार पेशाब करने के लिए जाना पड़ता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति के खून में शक्कर की मात्रा अधिक हो जाती है। मूत्र के रास्ते में भी शक्कर की मात्रा बढ़ जाती है। मूत्र के रास्ते शक्कर निकलती है और रोगी को बार-बार प्यास लगना, भूख का बढ़ जाना, पैरों में दर्द, सुबह-सुबह जीभ पर गंदगी का होना, अधिक नींद आना डायबिटीज के लक्षण हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के आधार पर सन 2025 तक भारत में मधुमेह रोगियों की संख्या लगभग 6 करोड़ तक होने के आसार हैं। इस बीमारी के मामले में भारत का विश्व में प्रथम स्थान है। यह बीमारी युवाओं और बच्चों को भी जकड रही है। अब तक डायबिटीज का कोई स्थायी उपचार खोजा नहीं जा सका है। लेकिन इसे कंट्रोल करने के लिए जरूरी है कि मरीज इस बीमारी को समझे और नियमों का पालन करे और बीमारी पर बराबर नजर रखते हुए सही  समय पर डॉक्टरी परीक्षण और परामर्श लेता रहे।

डायबिटीज में क्या खाएं और क्या न खाएं-

1- जिस व्यक्ति को डायबिटीज है उसे अपने खाने में मीठा, तली हुई चीजें, मांस -मछली का सेवन, चावल, आलू, केला संतरा, आम इन सभी चीजों को छोड़ देना चाहिए यानि सेवन नहीं करना चाहिए।

2- भोजन में ताजी हरे पत्ते व रेशेदार सब्जियों का सेवन, सात्विक आहार का सेवन, आंवला, जामुन, करेला, मेथी, गूलर का सेवन करना लाभदायक होता है।

3- खाना खाने के तुरंत बाद कभी नहीं सोना चाहिए।

4- मानसिक तनाव व चिंता से दूर रहें।

5- 5 से 10 ग्राम मेथी दाना आधा कप पानी में भिगोकर रख दें और सुबह उठकर मेथी दाना खाकर पानी पी लें।

6- सब्जियों में करेला, मेथी, चोलाई, पालक, ककड़ी, सरसों का साग, तोरी, प्याज, बैगन, पोदीना, धनिया आदि खा सकते हैं।

7- चीनी, गुड़, मिष्ठान, आलू सिंघाड़ा और सीताफल हानिकारक है। कार्बोहाइड्रेड और वसा की अधिकता वाली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

8- अपनी दिनचर्या में सुधार करना चाहिए, तेल मालिश और टहलना चाहिए।

9- शराब, सिगरेट, गुटका, पान मसाला इन सब चीजों से दूर रहें।

10- रोज 10 मिनट आँख बंद करके अपने इष्ट देवता का ध्यान करना चाहिए।

(यह आलेख योग गुरु सुनील सिंह द्वारा लिखी गयी किताब से साभार लिया गया है। इस किताब को आप www.dpb.in से खरीद सकते हैं।) 

 

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज और आहार के बारे में सोशल मीडिया पर मची हड़बौंग से दूर रहें       

डायबिटीज से पूर्ण छुटकारा अब संभव है                                                                  

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।