पैड का इस्तेमाल करते समय इन बातों पर जरूर गौर करें, नहीं तो होंगी कई दिक्क्तें

पैड का इस्तेमाल करते समय इन बातों पर जरूर गौर करें, नहीं तो होंगी कई दिक्क्तें

सेहतराग टीम

महिलाओं में कई तरह की समस्याएं होती हैं उन्हीं में से एक है पीरियड्स जो हर महीने होता है। इसमें महिलाओं को असहनीय पीड़ा से लेकर काम में मन न लगने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जहां पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में आराम पाने के लिए महिलाओं को कई उपाय करने पड़ते हैं, तो वहीं उन्हें पैड्स चुनते समय भी कई बातों का ध्यान देना पड़ता है। हाइजीन से लेकर पैड की बनावट तक, हर एक चीज पर ध्यान देना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस दौरान महिलाओं को किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

पढ़ें- बस आप हर रोज करें ये 3 काम, चेहरा दिखेगा खिला-खिला

सैनिटरी पैड इस्‍तेमाल करने का सही तरीका:

पैड्स खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए, जिनमें से एक है उसका साइज। ज्यादातर महिलाएं पैड खरीदते समय उसके साइज का ध्यान नहीं देती। जबकि साइज देखना चाहिए क्योंकि अगर गलत साइज का पैड आप इस्तेमाल करते हैं तो आपको फिटिंग की समस्या हो सकती है। कई बार पीरियड्स साईकल खत्म हो जाने के बाद भी महिलाओं को ये पता नहीं चलता कि उन्हें कौन से साइज का पैड लेना चाहिए। अगर रैगुलर साइज नैपकिन जल्द भर जाता है, तो फिर इसकी जगह पर लंबे साइज के पैड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

पीरियड्स के समय सैनिटेशन मेथड का भी ध्यान देना चाहिए। लेकिन देखा जाता है कि कुछ महिलाएं पीरियड्स में अलग-अलग दिनों के हिसाब से सैनिटेशन मेथड का इस्तेमाल करती हैं। जैसे कभी वो मेंस्टुअल, कभी टैंपोन्स का, तो कभी पैड्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं करने की सलाह दी जाती है। कोशिश करनी चाहिए कि जो पैड्स आप इस्तेमाल कर रही हैं, उसी का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से रैशेज यानी चकत्ते या फिर किसी तरह के इंफेक्शन होने से आप बचे रह सकते हैं।

पैड्स खरीदने के बाद हमें इसका इस्तेमाल करते समय भी काफी ध्यान देना चाहिए, और खासकर हाइजीन का। एक बार इस्तेमाल करने के बाद सेनेटरी नैपकिन को चार से छह घंटे बाद बदलना चाहिए। ऐसा करने से आपको इंफेक्शन का खतरा नहीं होता है। साथ ही पैड की क्वालिटी का भी खास ध्यान देना चाहिए, क्योंकि पैड अगर घटिया क्वालिटी का होगा तो ये आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने के लिए काफी हो सकता है। इसलिए हमेशा अच्छी क्वालिटी का पैड ही खरीदना चाहिए।

अलग-अलग तरह के पैड का मतलब जरूर समझना चाहिए। जैसे अगर आप रात के लिए पैड इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको नाइट पैड ही इस्तेमाल करने चाहिए, क्योंकि ये पीछे की तरफ से ज्यादा लंबे और चौड़े होते हैं। लेकिन अगर आप रात में इसकी जगह पर रेगुलर पैड का इस्तेमाल करते हैं, तो ये आपकी नींद खराब कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपनी त्वचा के अनुकूल ही पैड खरीदने चाहिए, क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है। इसके लिए आप स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्थ भी कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-

नींद का शरीर और मस्तिष्क पर क्या प्रभाव पड़ता है?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।