इन छोटे-छोटे प्राकृतिक तरीकों से कम कर सकते हैं मोटापा

इन छोटे-छोटे प्राकृतिक तरीकों से कम कर सकते हैं मोटापा

सेहतराग टीम

मोटापे के कारण कई तरह की बीमारियां शरीर को घेर सकती हैं। अधिकांश लोग जब शुरुआत में मोटापा बढ़ता है तो उस पर ध्यान नहीं देते हैं। लेकिन मोटापा जब बहुत अधिक बढ़ जाता है तो उसे घटाने के लिए घंटों पसीना बहाते रहते हैं। मोटापा घटाने के लिए भोजन शैली में सुधार जरूरी है। कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी है जिनके सेवन से वजन नियंत्रित रहता है।

पढ़ें- मोटापा: समझिए बी.एम.आई. को

  1. शराब और दूध से निर्मित पदार्थों का सेवन न करें।
  2. अदरक व नींबू को काटकर पानी में उबालें, फिर ठंडा का पिएं।
  3. रोज 750 ग्राम फल और सब्जी का उपयोग करें।
  4. शक्कर, आलू और चावल का सेवन  कम करें।
  5. केवल गेंहू के आटे की रोटी की बजाय गेंहू, सोयाबीन, चने  मिश्रित आटे की रोटी ज्यादा फायदेमंद है।
  6. भोजन में ज्यादा रेशेवाले पदार्थ शामिल करें। हरी सब्जियां और फलों में अधिक रेशा होता है।
  7. फलों के छिलके सहित खाएं। आलू का छिलका न निकालें।
  8. एक चम्मच शहद व आधा चम्मच नींबू का रस गरम पानी में मिलाकर सेवन करने से शरीर की अतिरिक्त चर्बी नष्ट होती है। यह दिन में तीन बार लेना चाहिए।
  9. पत्तागोभी में चर्बी घटाने के गुण होते हैं। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म ताकतवर बनता है।
  10. एक चम्मच पुदीने का रस दो चम्मच शहद में मिलाकर लेते रहने से मोटापा कम होता है।
  11. सुबह उठते ही 250 ग्राम टमाटर का रस 2-3 महीने तक पीने से शरीर की वसा में कमी आती है।
  12. गाजर का रस मोटापा कम करने में उपयोगी है। करीब 300 ग्राम गाजर का रस दिन में किसी भी समय लें।
  13. दिन भर में कम में कम 10 गिलास पानी पिएं।
  14. कम कैलोरीवाले खाद्य पदार्थों का इस्तेमाल करें।
  15. नींबू, जामफल, अंगूर, सेब, खरबूजा, जामुन, पपीता, आम, संतरा, टमाटर, तरबूज, स्ट्राबेरी आदि को भोजन में शामिल करें।
  16. पत्तागोभी, फूलगोभी, ब्रोकली, प्याज, मूली, पालक, शलजम, सौंफ, लहसुन आदि का ज्यादा सेवन करें।
  17. नमक कम मात्रा में सेवन करें।

(इस आलेख को डॉ. अनिल चतुर्वेदी द्वारा लिखी गयी किताब WEIGHT LOSS के 101 टिप्स से लिया गया है।)

इसे भी पढ़ें-

कैसे करें मोटापे की पहचान?

योजना बनाकर वजन घटाइए

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।