कुछ ही दिन में दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन, इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं

कुछ ही दिन में दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन, इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं

सेहतराग टीम

खुश रहना है तो हमें हमेशा मुस्कुराते रहना चाहिए। कभी टेंशन नहीं लेना चाहिए। ये खुशी जीवन का अहम हिस्सा मानी जाती है। यह इसलिए क्योंकि अगर आप टेंशन नहीं लेंगे तो आपका शरीर हमेशा फिट और तंदुरूस्त रहेगा। वैसे इस मुस्कुराहट के पीछे हमारे दांतों का अहम रोल होता है। अगर हमारे दांत चमचमाते रहेंगे तो लोगों को और भी आप पंसद आएंगे। वहीं पीले दांत होंगे तो हर किसी के सामने आपको शर्मिंदा होना बढ़ेगा। इसके अलावा पीले दांतों की वजह से आप न सिर्फ हंसी का पात्र बन सकते हैं बल्कि आपकी ओवरऑल पर्सनैलिटी पर भी नेगेटिव असर पड़ता है। जिससे आपके आत्मविश्वास पर भी प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में जरूरी है कि दांतों के पीलेपन से निजात पाया जाए।

पढ़ें- जानिए, दांतों में कीड़े लगने की सही वजह और कुछ कारगर घरेलू इलाज?

पीले दांतों से छुटकारा पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट की बजाय आप चाहे तो इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं। इससे आपको कुछ ही दिनों में लाभ नजर आ जाएगा। दांत पीले होने के कई कारण हो सकते हैं। खाने-पीने की कई ऐसी चीजें है जिससे दांतों पर लगा इनैमल दूषित हो जाता है इसके अलावा दांत पर प्लाक की परत जम जाए तो पीलापन नजर आता है। कई बार यह अधिक चाय या कॉफी या फिर स्मोकिंग के कारण होता है। 

दांतों का पीलापन दूर करने का उपाय

एक बाउल में आधा चम्मच बेकिंग सोड़ा, 1 चुटकी नमक, 2 बूंद सेब का सिरका और थोड़ा सा कोई टूथपेस्ट लेकर मिला लें। इससे अपने दांतों को साफ करें। सप्ताह में 2 बार करने से आपको लाभ मिल जाएगा।

ध्यान रखें ये बात:

अगर आप चाहते हैं कि आपके दांत कभी पीले न होतो इस बातों का जरूर ध्यान रखें। 

  • स्मोकिंग  और शराब का सेवन करने के कारण भी दांत पीले पड़ जाते हैं। इसलिए इससे दूरी बना लें।
  • सोड़ा या फिर सॉफ्ट ड्रिंक का अधिक सेवन करने से भी दांतों पर बुरा असर पड़ता है। 
  • अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन भी दांतों को पीला कर देता है।
  • ज्यादा मीठा खाना भी कम कर दें। 
  • फल और सब्जियों का अधिक सेवन करें। इससे आपके दांत सफेद रहने के साथ-साथ हेल्दी रहेंगे।

इसे भी पढ़ें-

हीमोफीलिया की सटीक पहचान और उपचार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।