शरीर पर निकल रहे हैं पानी भरे दाने तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द होगा आराम

शरीर पर निकल रहे हैं पानी भरे दाने तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द होगा आराम

सेहतराग टीम

आज के बदलते समय और पर्यावरण की वजह से हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शरीर के कई अंगों पर अलग-अलग तरीके के दाने निकलने शुरू हो गये है। उन दानों को हम कई बार इन्फेक्शन और एलर्जी का नाम देकर अनदेखा कर देते है। लेकिन ये दाने आगे चल कर कई बार गंभीर रूप लेकर हमें काफी बड़ा नुकसान पहुचाते है।

पढ़ें-  आंखों में हो रही है जलन तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, ड्राइनेस से भी मिलेगी जल्द छुट्टी

आपको बता दे कि शरीर पर निकलने वाले पानी भरे हुए दाने को हम मेडिकल भाषा में शिंगल्स कहते है। ये अधिकतर महिलाओं को होता है। पहले ये बहुत छोटे होते है लेकिन अगर इसपर ध्यान ना दिया जाए तो ये बड़े होकर हमें भार चोट देते है। इसकी वजह से हमें बुखार, वायरल इंफेक्शन,कमजोरी आदि समस्याएं उत्तपन्न होती है। वैसे तो ये समस्या दो से तीन हफ्तों में ठीक हो जाते है। लेकिन कई बार ये सही नहीं होते हैं तो ये हमें काफी तकलीफ देते है। ऐसी स्थिति में हम क्या करें ये बड़ा सवाल है। तो घबराइए नहीं आज हम आपको बताएगें कि कुछ घरेलू नुस्खे जिसका इस्तेमाल इस समस्या से छुटकारा दिलाएगा।

पानी वाले दाने से निजात पाने के घरेलू उपाय (Home Remedies or Pani Bhare Dane and Shingles Naturally in Hindi):

नमक पानी

रोजाना एक बाल्टी में थोड़ा सा नमक डालकर इस पानी से स्नान करने से आपको लाभ मिलेगा। 

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा में पानी डालकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद रूई की मदद से  इसे प्रभावित जगह पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

मुलेठी

मुलेठी की जड़ पानी से भरे दाने की समस्या से निजात दिलाने में कारगर हो सकती है। 

चंदन

चंदन की तासीर ठंडी होती है। जिससे यह दाने की जलन को कम करने के साथ-साथ इसे खत्म करने में मदद करता है। इसके लिए चंदन को गुलाब जल में घिसकर प्रभावित जगहों पर लगाएं। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

शहद

शहद में एंटी बैक्टीरियल और एंटी ऑक्सीडेंट के साथ कई ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपको इस समस्या से आराम दिलाते हैं। इसके लिए शहद को दाने वाले प्रभावित जगह पर लगाए। इससे दाने भी खत्म होंगे इसके साथ ही जलन से छुटकारा मिलेगा। 

बर्फ

बर्फ के टुकड़े पानी से भरे दाने पर लगाने से ये तेजी से ठीक होंगे। इसके लिए किसी कपड़े में बर्फ लपेट कर प्रभावित जगह पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बर्फ को सीधे दाने पर न लगाएं। 

जैतून का तेल

जैतून के तेल में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। इसे प्रभावित जगह पर लगाने से आपको लाभ मिलेगा। 

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल को औषधिय गुणों का भंडार होता है। यह हार्पीस से छुटकारा दिलाने में काफी कारगर है। इसके लिए एलोवेरा जेल को प्रभावित जगह पर लगाएं। 

चेहरे पर हो पानी वाले दाने तो रखें अपनी डाइट का ख्याल

  • रोजाना अंकुरित चीजों का सेवन करें। 
  • ज्यादा से ज्यादा लिक्विड चीजों का सेवन करें। 
  • रिफाइंड शुगर खाने से बचें।
  • हरि पत्तेदार सब्जियों को अपनी डाइट में शामिल करें। 
  • ऑयली चीजों और तीखी चीजों से दूरी बनाएं। 
  • हार्पीस की समस्या से निजात पाने के लिए अपनी डाइट का भी ठीक ढंग से ध्यान रखें। 
  • मूंगफली, चॉकलेट, बादाम आदि का सेवन न करें।

 

इसे भी पढ़ें-

चेहरे पर काले धब्बे नहीं चमक दिखेगी, ये घरेलू उपाय हैं बेहतरीन इलाज

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।