सफेद बालों से छुटकारा दिला सकती है ये सब्जी, जानिए इस्तेमाल का तरीका

सफेद बालों से छुटकारा दिला सकती है ये सब्जी, जानिए इस्तेमाल का तरीका

सेहतराग टीम

आज के समय में कई तरह की समस्याओं का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। उन्हीं में एक बालों का सफेद होना भी है। अक्सर देखा गया है कि कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लग जाते हैं। इसके कई कारण होते हैं। सबसे ज्यादा प्रभावी कारण तनाव माना जाता है। क्योंकि जो लोग हमेशा तनाव में रहते हैं उन्हें ये समस्या सबसे पहले होती है। वहीं कई लोगों में आनुवंशिक होता है। ऐसे में इस समस्या से कैसे छुटकारा पाएं ये बड़ा सवाल है। तो घबराइए नहीं आज हम आपको एक ऐसा घरेलू तरीका बताएंगे जिससे सफेद बालों वाली समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। 

पढ़ें- जानिए, दांतों में कीड़े लगने की सही वजह और कुछ कारगर घरेलू इलाज?

सफेद बाल लोगों के लुक पर असर करता है। इसलिए तो कई लोग केमिकल युक्त कलर लगाते हैं, लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें इस समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है। ऐसे में अगर हम बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल करें तो वो हमारे लिए बेहतर विकल्प होगा। क्योंकि आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है। वहीं आलू के छिलके में विटामिन ए,बी और सी पाएं जाते हैं, जो बालों में तेलपन को हटा कर डैंड्रफ नहीं होने देता है। इसके अलावा इसमें जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे मिनरल्स पाएं जाते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं। 

बनाने का तरीका

सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं। 

लगाने का तरीका

इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाए तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज देने के साथ लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें-

दस्त की समस्या हो तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द ही हो जाएंगे ठीक

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।