दस्त की समस्या हो तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द ही हो जाएंगे ठीक

दस्त की समस्या हो तो आजमाएं ये घरेलू उपाय, जल्द ही हो जाएंगे ठीक

सेहतराग टीम

गर्मियों में कई तरह की समस्याएं होती हैं। उन्हीं में एक है दस्त जो इस मौसम में कई लोगों को परेशान करती है। आमतौर पर दस्त की समस्या वात, पित्त और कफ दोष असंतुलित होने के कारण हो जाती है। जिसके कारण शरीर की पाचन क्रिया काफी कमजोर हो जाती है। इससे आपके द्वारा खाया हुआ खाना अच्छे से नहीं पच पाता है।  जब किसी को दस्त की समस्या होती है तो वह दवाओं का सेवन करके इसे रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसे आसानी से कुछ घरेलू नुस्खों के द्वारा भी रोका जा सकता है।

पढ़ें- जानिए, दांतों में कीड़े लगने की सही वजह और कुछ कारगर घरेलू इलाज?

दस्त के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इससे रोगी को अधिक प्यास लगने लगती है और गला सूखने लगता है। ऐसे में आप अधिक मात्रा में पानी पिएं। जिससे आप डिहाड्रेशन के शिकार न हो। 

दस्त से निजात पाने के घरेलू नुस्खे

बेल

बेल के फल में विटामिन सी, कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन और आयरन भी अधिक मात्रा में मिलते हैं। इसके अलावा टैनिन और पेक्टिन नामक तत्व पाए जाते है जो डायरिया, दस्त और पेचिश को ठीक करने में मदद करते है।  पके हुए बेल का एक 1 चम्मच पल्प को एक 1 दही दही के साथ खा लें।

अनार

दस्त की समस्या से निजात दिलाने के लिए अनार काफी फायदेमंद है। इसके दानों का सेवन करे। इसके अलावा 2-3 ग्राम अनार के छिलके का पाउडर सुबह-शाम पानी के साथ ले। 

इसबगोल

आयुर्वेद में इसे अहम स्थान दिया गया है। यह अपने लैक्सेटिव और पेट को ठंडक देने वाले गुणों के लिए जाना जाता है।  लूज मोशन की समस्या से निजात पाने के लिए इसबगोल को दही के साथ खा लें।  दही में प्रोबायोटिक गुण होने के कारण यह संक्रमण को जल्दी ठीक करती है वहीं इसबगोल दस्त को रोकती है।

दही

दही में प्रोबायोटिक गुण होने के कारण यह संक्रमण को जल्दी ठीक करती है। इसका सेवन करे। इस बात का ध्यान रखें कि दही खट्टा नहीं होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें-

कुछ ही दिन में दूर हो जाएगा दांतों का पीलापन, इस घरेलू नुस्खे को आजमाएं

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।