रोज दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पिएंगे तो क्या होगा? जानिए खास बातें

रोज दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पिएंगे तो क्या होगा? जानिए खास बातें

सेहतराग टीम

दूध और अंडे को अलग-अलग खाने से क्या फायदे होते हैं ये आप जानते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर दूध और अंडे को एक साथ मिलाकर सेवन किया जाए तो क्या होगा? रोज दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने के कई लाभ हैं। दूध में कच्चे अंडे डालकर पीने से उसमें विटामिन डी, जिंक और प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाती है। इससे सेहत सम्बंधी फायदे बढ़ जाते हैं। इनके सेवन से ब्लड प्रेशर और आर्थराइटिस जैसी बीमारियों में फायदा मिलता है।

पढ़ें- अगर खाली पेट चाय पीते हैं? जानिए 8 नुकसान

आइए दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने के कुछ फायदों के बारे में जानें:

  1. दूध और अंडे में विटामिन 12 पाया जाता हैं और इसलिए दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से दिमाग की क्षमता को बढ़ती है।
  2. दूध और अंडे मिलाने से आयरन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से खून की कमी दूर होगी।
  3. दूध और अंडे में कैल्शियम पाया जाता है। दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से बाल मजबूत होते हैं और तेजी से बढ़ते हैं, साथ ही बाल को समय से पहले सफेद नहीं होते।
  4. दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से दांत मजबूत होते हैं व गम की समस्यां में भी बचाव होता हैं। दरअसल इसमें फास्फोरस पाया जाता हैं।
  5. दूध और अंडे को मिलाने से विटामिन डी बढ़ जाता है और इसलिए दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से हड्डियों में मजबूती आती है।
  6. दूध और कच्चे अंडे के मिश्रण में विटामिन A की मात्रा अधिक होती है। इसलिए दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
  7. दूध में कच्चा अंडा मिलाकर पीने से कैंसर गंभी बीमारी का उपचार किया जा सकता है। दरअसल दूध और अंडे में विटामिन k पाया जाता हैं जो कैंसर से बचाने में मदद करता है।
  8. इन फायदों के अलावा भी दूध और कच्चे अंडे के मिश्रण पीने के कई और भी फायदे हैं। हमारे शरीर के लिए कई जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति इसके सेवन से हो जाती है।

​​​​​​​इसे भी पढ़ें-

जानिए, एक स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में पोषक तत्वों की कितनी मात्रा है जरूरी?

क्या घर की मक्खियों से भी फैल सकता है कोरोना वायरस? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।