अर्जुन का पेड़ देखा होगा उसका नाम सुना होगा, अब फायदे भी जान लें

अर्जुन का पेड़ देखा होगा उसका नाम सुना होगा, अब फायदे भी जान लें

रोहित पाल

आप सब ने अर्जुन के पेड़ का नाम सुना होगा और शायद सब ने देखा भी होगा। लेकिन क्या आपको इसके फायदों के बारे में पता है? दरअसल आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन सिर्फ एक साधारण पेड़ नहीं है, यह कई औषधीय गुणों से भरा हुआ है। अर्जुन की पेड़ की छाल सेहत के लिए काफी लाभदायक मानी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार अर्जुन की छाल से स्ट्रोक, हार्ट अटैक, और हार्ट फेल जैसी हार्ट की कई बीमारियों का इलाज हो सकता है। अमूमन इस पेड़ छाल का पाउडर बनाकर रोगों का इलाज किया जाता है।

पढ़ें- काली मिर्च से करें ब्लड प्रेशर कंट्रोल, ऐसे करें उपयोग

अर्जुन का पेड़ भारत में हिमालय की तराई, उत्तरप्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में ज्‍यादा पाया जाता है। अर्जुन  के पेड़ में बीटा-सिटोस्टिरोल, इलेजिक एसिड, ट्राईहाइड्रोक्सी ट्राईटरपीन, मोनो कार्बोक्सिलिक एसिड, अर्जुनिक एसिड पाया जाता है, जिस कारण यह रोग को दूर करने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है। अर्जुन की छाल से हृदय रोग, क्षय, पित्त, कफ, सर्दी, खांसी, अत्यधिक कोलेस्ट्रॉल और मोटापे जैसी बीमारी को दूर करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह महिलाओं के लिए भी काफी उपयोगी है। खूबसूरती बढ़ाने वाली क्रीम के अलावा स्त्री रोगों में भी यह बहुत काम की औषधि है।

दिल के मरीजों के काफी फायदेमंद-

अर्जुन की छाल दिल के मरीजों के काफी कारगर दवा है। जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हुआ है और कुछ कदम चलने पर ही सांस फूलने लगती है उन्हें अर्जुन की छल की चाय बनाकर पीने से फायदा मिलेगा। इसके सेवन से धमनियों में जमने वाला कोलेस्ट्रॉल और ट्रायग्लूसराइड कम होता है और इससे दिल को रक्त पहुंचाने वाली धमनियों की परफॉरमेन्स यानी कार्यक्षमता बेहतर हो जाती है। इसलिए दिल के मरीजों को इसे इस्तेमाल करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद-

अर्जुन की छाल का प्रयोग अन्य बीमारियों के अलावा डायबिटीज के फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक होती है। आप अर्जुन की छाल के साथ  देसी जामुन को समान मात्रा मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें और रोज इसे सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ सेवन करें। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।          

स्तन कैंसर को रोकने में सक्षम है अर्जुन की छाल-

कई रिसर्च में खुलासा हुआ है कि अर्जुन के पेड़ में कसुआरिनिन नाम का रासायनिक घटक पाया जाता है। इसके कारण शरीर में कैंसर की कोशिकाएं फैल नहीं पाती है। विशेषकर स्तर कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में अर्जुन की छाल बड़े काम की है। यदि गर्म दूध में अर्जुन के पेड़  की छाल को बारिक पीसकर रोज सेवन किया जाए तो स्तन कैंसर से बचा जा सकता है।

पढ़ें- हींग के औषधीय गुणों से लगाएं सेहत को तड़का, जानिए सेहत से जुड़े 15 फायदे

अर्जुन की छल से मुंह के छालों में आराम पाएं-

अर्जुन की छाल पेट की बीमारियों के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। अर्जुन की छाल की तासीर ठंडी होती है और यह पेट को साफ करती है। इसलिए इसका सेवन करने से पेट साफ रहता है और आपको मुंह के छालों की समस्या नहीं होगी।

मोटापा कम करने में मददगार-

अर्जुन की छाल का काढ़ा पीने से पाचन तंत्र मजबूत रहता है जिससे मोटापे की समस्या नहीं होती है। अगर आप नियमित रूप से इसका सेवन करते हैं तो कुछ महीनों में आपको इसका असर दिखेगा। र्जुन की छाल इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करती है, जिससे सर्दी खांसी जैसी बीमारियां भी नहीं होती हैं।

 

इसे भी पढ़ें-

इन 5 तरीकों से चंदन से बढ़ाएं खूबसूरती, लेकिन ऐसे उपयोग करें

मुंह, बाल और गैस की समस्यायों का काल है लौंग, ऐसे करें प्रयोग

अमरुद की पत्तियों का जूस डायबिटीज में फायदेमंद, इन 6 बीमारियों में भी असरदार

शक्ति और स्फूर्ति पाने के लिए प्रयोग करें एलोवेरा, जानें 4 अनसुने फायदे

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।