सिगरेट पीने की आदत डाल सकती है पिता बनने की क्षमता पर असर, जानिए विस्तार से...

सिगरेट पीने की आदत डाल सकती है पिता बनने की क्षमता पर असर, जानिए विस्तार से...

सेहतराग टीम

आज कल सिगरेट पीना आम हो गई है या यूं कहें कि आप सिगरेट पीना फैशन हो गया है। हर कोई जनता है सिगरेट पीना सेहत के लिए बुरा होता है। सिगरेट पीने से शरीर के अलग-अलग अंगों पर असर पड़ता है और इससे कई तरह के कैंसर होने का खतरा बढ़ता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिगरेट पीने से आपकी सेक्सुअल लाइफ बिगड़ सकती है। जी हां, महिला हो या पुरुष, सिगरेट का उनकी सेक्शुअल लाइफ पर काफी बुरा असर पड़ता है। मगर पुरुषों के लिए ये ज्यादा नुकसानदायक हो सकती है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादा सिगरेट पीने से पुरुषों में बांझपन (Infertility in Men) की समस्या हो सकती है, जिससे पुरुषों की पिता बनने की क्षमता पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं कि सिगरेट पीना कितना खतरनाक हो सकता है और क्या वास्तव में इससे पिता बनने की क्षमता पर असर पड़ता है?

पढ़ें- कोरोना वायरस रिसर्च: कम कर सकता है पुरुषों की प्रजनन क्षमता

घटता है स्पर्म काउंट

पुरुषों के पिता बनने में सबसे बड़ी भूमिका उनके स्पर्म की होती है। स्पर्म जितना ज्यादा हेल्दी होगा, उसके महिला अंडे के साथ निषेचन की संभावना उतनी ज्यादा रहेगी। लेकिन दुनिया भर में वैज्ञानिकों द्वारा की गई कई रिसर्च बताती हैं कि सिगरेट पीने से पुरुषों में स्पर्म काउंट कम होता है। इसके अलावा इससे स्पर्म की क्वालिटी खराब होती है, उनका शेप बिगड़ता है और मोबिलिटी घटती है, जिसके कारण पुरुषों में वीर्य तो बनता है, लेकिन उनमें स्पर्म कम होते हैं और क्वालिटी भी अच्छी नहीं होती है। इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक सिगरेट पीता है या बहुत ज्यादा सिगरेट पीता है, तो उसके पिता बनने में ये लत रोड़ा अटका सकती है।

सिगरेट स्पर्म को कैसे प्रभावित करता है?

  • रिसर्च के अनुसार सिगरेट पीने से स्पर्म की गुणवत्ता और कंसंट्रेशन 23% तक कम हो सकता है।
  • सिगरेट की लत स्पर्म के डीएनए को डैमेज कर सकते हैं, जिससे स्पर्म अंडे के साथ मिलकर फर्टिलाइज नहीं हो पाता है।
  • सिगरेट पीने की लत से शरीर में कई तरह के हार्मोन्स का बैलेंस भी बिगड़ता है। ये हार्मोनल असंतुलन भी पुरुषों के पिता बनने की संभावना को खराब कर सकता है।
  • सिगरेट की आदत आपके स्पर्म के शेप को बिगाड़ सकती है, जिससे इसे तैरने में और अंडे तक पहुंचने में परेशानी आ सकती है। लगातार स्मोकिंग करने से पुरुषों के वीर्य में बहुत कम हेल्दी स्पर्म बचते हैं, जिससे पिता बनने की संभावना कम हो जाती है।
  • रिसर्च के अनुसार सिगरेट पीने वालों में स्पर्म की मोबिलिटी  (तैरने की गति) में भी 13% की कमी आती है। इसके कारण फर्टिलाइजेशन पूरा नहीं हो पाता और पुरुष पिता बनने से वंचित रह सकते हैं।
  • यही नहीं सिगरेट की लत पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ को भी प्रभावित करती है। इससे लिंग में उत्तेजना की कमी, शीघ्रपतन, लिंग में कड़पेन का अभाव जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं।

सिगरेट छोड़ने से कितने दिन में सब हो जाएगा नॉर्मल?

रिसर्च के मुताबिक जिन लोगों को सिगरेट की लत है और ऊपर बताई गई समस्याएं हैं, वो अगर सिगरेट पीना छोड़ दें, तो उनकी सेक्सुअल लाइफ और फर्टिलिटी की संभावना नॉर्मल हो सकती है। लेकिन चिकित्सकों का कहना है कि सिगरेट पूरी तरह छोड़ने के 3 महीने बाद से इसका असर आपके स्पर्म पर दिखना शुरू होता है और कई बार समस्या को पूरी तरह खत्म होने में सालों लग सकते हैं। इसलिए बेहतर होगा कि शादी-शुदा जिंदगी को अच्छी तरह एंजॉय करने के लिए और पिता बनने के लिए आप आज से ही सिगरेट की लत पूरी तरह छोड़ दें।

इसे भी पढ़ें-

ये 3 ड्राई फ्रूट्स खाकर पुरुष बढ़ा सकते हैं स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी और स्टैमिना भी बेहतर होंगे

ये हर्बल तेल कर सकते हैं इरेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।