उम्र बढ़ने के साथ इन चीजों का परहेज करना जरुरी

उम्र बढ़ने के साथ इन चीजों का परहेज करना जरुरी

सेहतराग टीम

जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे शरीर में कई बदलाव होते हैं। शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। ऐसे में खुद फिट रखना सबसे बड़ी जरूरत बन जाती है। व्यक्ति के शरीर के कई अंगों की कार्य क्षमताओं में कमी आती है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे बालों का सफेद होना, आंखें कमजोर हो जाना, जल्दी थकान महसूस होना, चेहरे पर झुरियां आना ये सारी चीजें देखने को मिलती हैं। वैसे तो इसके पीछे कई कारण हैं लेकिन एक कारण है जो एक तरह से मुख्य कारण भी है, और वो है खान-पान। अगर खान-पान ठीक रहे तो आप उम्र के हर पड़ाव पर सेहतमंद रह सकते हैं। साथ ही कुछ चीजों का परहेज भी करना होता है जिससे आप सेहतमंद रहें ,आज हम आपको ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं।

पढ़ें- बढ़ती उम्र में भी दिखना है जवां, तो ये डाइट प्लान और वर्कआउट जरूरी

मैदा की चीजों से परहेज करें

बढ़ती उम्र के साथ हमारा डाइजेशन भी कमजोर होने लग जाता है। इसलिए हमेशा ऐसा खाना लेना चाहिए जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए। कभी भी नाश्ते के समय मैदा की चीज न खाएं कजैसे व्हाइट ब्रेड क्योंकि ये शरीर को कापी नुकसान पहुंचाता है साथ ही इसमें शुगर, कार्ब्स और फैट अधिक मात्रा में पाया जाता है। मैदा आंतों में जाकर चिपक जाता है जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

शराब से दूर रहें

शराब हर उम्र के लिए नुकसानदायक होती है क्योंकि इससे लिवर, किडनी और शरीर के दूररे अंग धीरे-धीरे खराब होने लगते हैं। लेकिन बढ़ती उम्र में इसके सेवन से कई बीमारियां हो सकती हैं इसलिए शराब से बिल्कुल दूरी बनाकर रखें।

कैफेन से दूर रहें

अक्सर लोगों को चाय और काफी पीने की आदत होती है लेकिन जरूरत से ज्यादा चाय या काफी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। इससे आपकी नींद खराब हो सकती है। और इस कारण नींद के दौरान काम करने वाले सेल्स स्किन को रिपेयर नहीं कर पाते हैं।

क्या खाएं?

अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करें। लेकिन फल को सही समय पर खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। फल खाने का सबसे अच्छा समय  हमेशा भोजन से आधे घंटे पहले का होता है। आप अपने खाने में पपीता, जिसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाएं जाते हैं साथ ही पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्रस,  विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है,जो सेहत के लिए लाभकारी होता है। इसके साथ ही पपीते में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम आदि भी पाया जाता है। सेब को हमेशा छिलके सहित ही खाना चाहिए। सेब के छिलके में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो आपकी त्वचा को एजिंग से बचाते हैं। अनार, एवोकाडो, कीवी भी जरूर खाने में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें-

जानिए, उम्र बढ़ने के साथ-साथ सेहत में क्या बदलाव होते हैं और फिट रहने के लिए क्या करें

घर में बैठे बुजुर्ग करें ये एक्सरसाइज, तनाव और सांस संबंधी समस्याओं से मिलेगी मुक्ति

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।