अगर गर्मियों में भी ठंड महसूस हो रही है तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं, हो सकती हैं ये समस्याएं

अगर गर्मियों में भी ठंड महसूस हो रही है तो तुंरत डॉक्टर को दिखाएं, हो सकती हैं ये समस्याएं

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम चल रहा है, ऐसे में लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता। वहीं गर्मी के मौसम में गर्मी लगना सामान्य स्थिति को दर्शाता है लेकिन कई लोग हैं जिन्हें गर्मी में भी ठंड लगती है, उनके पैर हाथ ठंडे पड़ जाते हैं जो किसी परेशानी का संकेत है। ऐसा अगर आपके साथ होता है तो आप तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। वहीं आज हम आपको बताएंगे कि ऐसी समस्या क्यों होती है।

पढ़ें- आंवले के साथ इस चीज को मिलाकर बनाएं इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक, मिलेंगे और भी फायदे

एनीमिया

अमेरिकन सोसायटी ऑफ हेमाटोलॉजी के अनुसार, एनीमिया एक रक्त विकार है जो तब होता है जब आपके शरीर में ऑक्सीजन को ले जाने के लिए पर्याप्त स्वस्थ लाल रक्त कोशिकाएं नहीं होती हैं। इससे आपके अंगों में कम संचार होता है, जिससे आप ठंड महसूस करते हैं। खून की कमी के कारण आपके हाथ और पैर ठंडे रहते हैं। एनीमिया लक्षणों में कमजोरी, थकान, चक्कर आना, सांस लेने में तकलीफ होना, छाती में दर्द और सिरदर्द शामिल हैं।

हाइपोथायरायड

जिन लोगों को ज्यादा सर्दी का अहसास होता है उन्हें सबसे पहले अपना थायराइड चेक कराना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, हाइपोथायराइड होने पर भी मरीज़ को अधिक सर्दी लगती है। हाइपोथायरायड तब होता है जब थायरायड ग्रंथि पर्याप्त थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं करती है। जब थायरायड पर्याप्त थायराइड हार्मोन का उत्पादन नहीं करपाता तो शरीर की प्रक्रिया धीमी हो जाती है। हाइपोथायरायड होने पर व्यक्ति को ठंड लगने के अलावा, थकान, डिप्रेशन, बालों का झड़ना, कब्ज, पीरियड्स में परेशानी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

एनोरेक्सिया नर्वोसा

शरीर में बॉडी फैट पर्याप्त मात्रा में नहीं होने के कारण व्यक्ति को ज्यादा ठंड लगती है। एनोरेक्सिया के अन्य लक्षणों में वजन घटना, पेट की समस्याएं, जैसे कब्ज या ऐंठन, ध्यान केंद्रित करने में परेशानी, चक्कर आना या बेहोशी, महिलाओं में पीरियड्स की कमी, कमजोर बाल या नाखून, अधिक वजन होने का डर, पब्लिक में खाने का डर व सोशल आइसोलेशन आदि है।

इसे भी पढ़ें-

काढ़े का ज्यादा इस्तेमाल पहुंचा सकता है नुकसान

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।