तरबूज का सेवन ज्यादा करते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्या हैं नुकसान

तरबूज का सेवन ज्यादा करते हैं तो हो जाएं सावधान, जानें क्या हैं नुकसान

सेहतराग टीम

गर्मी का मौसम आ गया है। ऐसे में हमें ऐसी चीजें खानी चाहिए जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी ना हो। ऐसे में जितना हो सकें तरबूज खाना चाहिए। ये हमारे सेहत के लिए फायदेमंद भी होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि तरबूज का सेवन ज्यादा मात्रा में करने से हमें कई तरह के नुकसान भी उठाने पड़ते है। तो आइए जानते है कि ज्यादा तरबूज खाने से क्या नुकसान होते है।

पढ़ें- घर में जरूर लगाएं ये 4 मेडिसिनल प्लांट, सेहत के लिए कई तरह से हैं फायदेमंद 

अधिक मात्रा में तरबूज खाने के नुकसान

पाचन पर डाले बुरा असर

तरबूज में अधिक मात्रा में पानी के साथ फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपको दस्त, पेट फूलना, एसिडिटी जैसी पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। 

बढ़ाएं ब्लड शुगर

तरबूज में ग्लाइसेमिक इंडेक्स की मात्रा काफी अधिक होती है। इसका ज्यादा सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बढ़ सकती हैं। इसलिए जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या हो वह कम मात्रा में इसका सेवन करे या फिर डॉक्टर से सलाह लें। 

हार्ट सबंधी समस्या

तरबूज में पोटैशियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। लेकिन शरीर में पोटैशियम का शरीर में अधिक होने के कारण आपको अनियमित दिल की धड़कन, वीक पल्स रेट जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

ओवर हाइड्रेशन

तरबूज में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। शरीर को हाइड्रेट करने के लिए पानी अधिक होना चाहिए, लेकिन अधिक मात्रा में पानी बढ़ जाने के कारण ब्लड वॉल्यूम बढ़ जाता है। जिसके कारण आपको अधिक थकान, पैरों में सूजन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

कितनी मात्रा में तरबूज खाना है सही?

आपको बता दें, 100 ग्राम तरबूज में 30 कैलोरी होती है। इसलिए एक व्यस्क को 300 ग्राम से ज्यादा नहीं खाना चाहिए। 

रात को ना खाएं तरबूज

विशेषज्ञों के अनुसार रात में तरबूज खाने से इसे हजम करना मुश्किल होता है। रात में इसे खाने से आपको इरिटेबल सिंड्रोम जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें-

सोने से पहले दूध का सेवन सेहत के लिए है लाभकारी, जानें फायदे
 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।