घर बैठे इन चीजों के इस्तेमाल से अपने चेहरे को बनाएं और खूबसूरत, जानें कैसे

 घर बैठे इन चीजों के इस्तेमाल से अपने चेहरे को बनाएं और खूबसूरत, जानें कैसे

सेहतराग टीम

पुरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इसकी वजह से लॉकडाउन लगा हुआ है। लॉकडाउन होने की वजह से लोग घरों में हैं और दुकाने और व्यवसाय सब ठप्प पड़े हैं। उन्हीं में सैलून और स्पा भी आते है जो इस समय बंद है। इन दोनों के बंद होने की वजह से लोग अपने चेहरे की चमकाने के लिए घरों पर ही हर कोशिश कर रहे है। कई लोग फेशियल कर रहे है तो कुछ लोग अपने हाथों से बाल काट रहे हैं। ऐसे लोगों के लिए हम आज एक ऐसी चीज बताने जा रहे हैं जो काफी रोचक है। क्योंकि आज हम बताएंगे कि कैसे अपने किचन में उपस्थित चीजों से कैसे अपने चेहरे को चमकाएं।

पढ़ें- मिश्रण। पढ़ें- शरीर में एंटीबॉडीज बन गई हैं तो जरूरी नहीं कि आप कोरोना को मात दे देंगे

आपको बता दे कि अगर आप भी स्किन केयर के लिए किसी आसान से उपाय की तलाश में हैं, तो नारियल तेल आज़मा कर देखें। रोज़ाना रात में सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाएं और अगली सुबह बेदाग़ और दमकती त्वचा पाएं। नारियल का तेल कई लाभकारी गुणों के लिए जाना जाता है। फैटी एसिड से भरपूर नारियल का तेल आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है।

बैक्टीरिया को मारता है: नारियल के तेल में मौजूद संतृप्त वसा हानीकारक बैक्टीरिया और फंगस से लड़ता है। चाहे आपको किसी भी तरह का एक्ने हो या त्वचा से जुड़ा इंफेक्शन, नारियल तेल इन सारी समस्याओं को दूर करेगा। 

इंफ्लामेशन को दूर करता है: ये तेल डर्मटाइटिस और एक्ज़मा जैसी गंभीर स्किन समस्याओं में मदद करता है। अपने इंफ्लामेटरी गुणों के लिए मशहूर नारियल का तेल, जलन को कम करता है और त्वचा को आराम पहुंचाता है।

रूखी त्वचा के लिए: नॉर्मल से गंभीर रूप से रूखी त्वचा तक, ये तेल आपकी त्वचा को नमी पहुंचाता है और त्वचा की रंगत में भी सुधार लाता है।

घाव को भरता है: नारियल का तेल घाव को भरने के लिए भी जाना जाता है। तो अगर आपकी त्वचा पर किसी तरह का घाव है, तो इस तेल को लगाने से वह कुछ ही दिन में भर जाएगा।

रोज़ाना रात में चेहरे को धोने के बाद इस तेल को हाथ में लेकर मलें और पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। चेहरे पर इस तेल की हलकी सी परत लगा लें और ध्यान रखें की आंखों के पास न लगाएं क्योंकि इससे जलन भी हो सकती है। ये तेल अपनी कई तरह की खूबियों के लिए जाना जाता है, लेकिन ये हर तरह की त्वचा के लिए लाभकारी साबित नहीं होगी। अगर आपकी त्वचा नाज़ुक या ज़्यादा ऑयली है, तो इसे न लगाएं। इसके अलावा आप एक पैच टेस्ट की मदद से देख सकती हैं कि नारियल तेल आपकी त्वचा पर किस तरह असर करता है।

 

इसे भी पढ़ें-

गर्मियों में रोज नींबू पानी में शहद मिलाकर पीने से दूर होंगी ये 7 समस्याएं

 

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।