घर की बनी हॉट चॉकलेट आपको बना सकती है स्मार्ट, एक नए अध्ययन में दावा किया गया

सेहतराग टीम

आज के समय में सभी लोग स्मार्ट दिखना चाहते हैं। वैसे कई लोग जन्मजात स्मार्ट होते हैं लेकिन बहुत सारे लोग हेल्दी भोजन करके स्मार्ट बनने की कोशिश करते हैं। उसके बावजूद भी स्मार्ट नहीं हो पाते हैं। ऐसे में अगर हम घर पर बने हॉट चॉकलेट खाएं तो उससे हम स्मार्ट बन सकते हैं और उसके साथ ही ये हमारे दिमाग को भी तेज और तर्रार बनाने में मदद करती है।

पढ़ें- सांस फूलने की समस्या हो, तो ये चाय पीकर तुरंत राहत पाएं

कैसे मदद करता है ये पेय?  

बर्मिंघम विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक नए अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कोकोआ में मौजूद फ्लेवोनॉयड्स का युवाओं और हेल्दी वयस्कों के मस्तिष्क के कामकाज पर प्रभाव का पता लगाया है।

18 से 40 वर्ष की आयु के बीच 18 पुरुषों पर ये अध्ययन किया गया था। अध्ययन में प्रत्येक प्रतिभागी के मस्तिष्क के ब्लड सर्कुलेशन को चुनौती देने वाली एक प्रक्रिया को अंजाम दिया गया, जिसमें उन्हें 5 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड को सांस लेनी थी। गैस की सांद्रता हवा में सामान्य CO2 एकाग्रता से 100 गुना अधिक थी।  इससे रक्तप्रवाह में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता बढ़ जाती है, जिसे मेडिकल शब्दों में हाइपरकेनिया के रूप में जाना जाता है। 

प्रतिभागियों ने कोको पीने से पहले एक बार और फिर पेय पीने के बाद दो बार इस प्रक्रिया को दोहराया। दोनों समय, प्रतिभागियों को कई संज्ञानात्मक परीक्षण करने के लिए कहा गया, जो धीमे-धीमे जटिल होता गया।

शोधकर्ताओं ने क्या पाया?  

अंत में, यह पाया गया कि जिन लोगों ने फ्लेवनॉल से भरपूर प्राकृतिक कोको से बने पेय को पीया, उनमें हाइपरकेनिया के जवाब में रक्त ऑक्सीकरण का स्तर हाई था। रक्त ऑक्सीकरण का स्तर उन लोगों की तुलना में तीन गुना अधिक था, जिन्होंने प्रोसेस्ड, अल्कोहल युक्त कोको  पेय पीया था। आखिरकार, प्रतिभागियों ने जटिल संज्ञानात्मक कार्यों को औसतन 11 प्रतिशत तेजी से पूरा किया।

फ्लेवनॉल्स के अन्य स्रोत

इस अध्ययन से यह स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है कि फ्लेवनॉल मस्तिष्क के संज्ञानात्मक कार्य को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। लेकिन कोको प्राकृतिक उत्पादों के साथ एकमात्र भोजन नहीं है जो कि फ्लेवोनोल्स से समृद्ध है। अन्य खाद्य पदार्थों में

  • सेब
  • जामुन
  • अंगूर
  • ग्रीन टी

इन सभी में फ्लेवनोल पाया जाता है। इसलिए अगर आप थोड़ा होशियार बनना चाहते हैं तो फ्लेवनॉल से भरपूर होममेड हॉट चॉकलेट लें।

इसे भी पढ़ें-

शादियों में दबाकर खा रहे हैं, तो इस तरह अपनी सेहत का ख्याल भी रखें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।