दिल्ली के आलावा इन राज्यों में भी लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना एक्टिव केस, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

दिल्ली के आलावा इन राज्यों में भी लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना एक्टिव केस, देखें सभी राज्यों के आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 48,534,508 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,231,017 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 516632 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7819886 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 125562 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,462,080 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 50,356 नए केस सामने आए और इसी के साथ 577 लोगों की मौत हुई। वहीं पिछले 24 घंटे में 3,920 मरीज़ ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 92.41 फीसदी पर पहुंच चुका है। एक्टिव केस की दर 6.1 फीसदी है। मृत्यु दर 1.48 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4.52 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक, 6 अक्टूबर को कुल 11,13,209 सैंपल की जांच हुई है। अब तक देशभर में कुल 11 करोड़ 65 लाख 42 हजार 304 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है।

अगर राज्यों में एक्टिव केस की बात करें तो एक्टिव केस केवल 1 या 2 राज्यों में नहीं बल्कि लगभग 15 राज्यों में बढ़ रहे हैं। वहीं इन सब राज्यों दिल्ली के हालात बुरे हैं। यहां बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 7178 मरीज मिले हैं। इसी के साथ यहां कुल मामले 4.2 लाख हो चुके हैं। वहीं 64 मौते भी हुईं। इसी के साथ कुल मौतें 6833 हो गई हैं।

इसके अलावा और भी राज्य हैं जहां बीते 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। यानी कि इन राज्यों में लगातार एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इन राज्यों में उत्तरप्रदेश, तेलंगाना, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, चंडीगढ़, अंडमान निकोबार, मिजोरम, दादरा एवं नगर हवेली, लद्दाख, मेघालय, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा और पंजाब शामिल हैं।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

21825

809717

6768

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

166

4194

60

अरुणाचल प्रदेश

1603

13679

43

असम

7067

200384

938

बिहार

6518

212452

1129

चंडीगढ़ 

772

13925

230

छत्तीसगढ़

23066

172513

2412

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

37

3233

2

दिल्ली

39722

377276

6833

गोवा

2058

42056

633

गुजरात 

12014

162709

3784

हरियाणा

15357

161176

1880

हिमाचल प्रदेश 

3845

20033

361

जम्मू एंड कश्मीर 

5745

90537

1523

झारखंड

4639

98365

895

कर्नाटक

33338

797204

11347

केरल

83324

388504

1640

लद्दाख

784

5854

80

मध्य प्रदेश 

7676

164923

3004

महाराष्ट्र 

103007

1562342

44965

मणिपुर

3608

16092

191

मेघालय

984

8904

91

मिजोरम

545

2485

2

नागालैंड

1000

8282

45

ओडिशा

12201

285174

1393

पुडुचेरी

1640

33437

598

पंजाब

4882

127304

4295

राजस्थान

16277

189354

1966

सिक्किम

283

3786

75

तमिलनाडु

19002

708846

11299

तेलांगना

19936

227583

1372

त्रिपुरा

1286

29792

356

उत्तराखंड

3736

59746

1056

उत्तर प्रदेश 

23132

463240

7155

वेस्ट बंगाल

35557

354732

7177

भारत में कुल मामले

516632

7819886

125562


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।