कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट आई, महाराष्ट्र-दिल्ली में भी घटे केस, देखें राज्यवार आंकड़े

कोरोना के नए मामलों में काफी गिरावट आई, महाराष्ट्र-दिल्ली में भी घटे केस, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर भारत में तबाही मचा रही है। इस संक्रमण से पीड़ित मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि आज कोरोना वायरस के नए मामलों तेजी से गिरावट आई है, वहीं, राहत की बात यह भी है कि कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या नए मामलों से ज्यादा दर्ज की गई है। इसके साथ ही आज दैनिक मौतों में भी कमी आई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Corona virus) के 1,34,154 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इस दौरान कोरोना से 2,887 लोगों की मौत भी हुई है। यह मामले 44 दिनों में सबसे कम हैं। पिछले 24 घंटों में 2,11,499 लोग ठीक भी हुए हैं। रिकवरी रेट 92.79 फीसदी हो गया है। एक्टिव मरीज दर 6.02 फीसदी है। मृत्यु दर 1.19 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से नीचे हो गया है। 03 मई को 21,59,873 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 33,37,26,576 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में अब तक 22,10,43,693 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

महाराष्ट्र में बुधवार कोरोना के 15,169 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 57,76,184 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 285 लोगों की मौत हुई जबकि 268 पूर्व में हुई मौतें भी कोविड-19 से होने की पुष्टि हुई। इसके साथ महाराष्ट्र में अबतक 96,751 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

वहीं राज्य गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,333 नए मामलों की पुष्टि हुई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 8,12,063 हो गई। वहीं इस अवधि में 18 कोविड-19 मरीजों की मौत हुई। राज्य में अबतक 9,873 लोगों की महामारी से जान जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर अब काबू में आ गई है और संक्रमण दर 0.88 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 70 हजार 813 टेस्ट हुए, जिनमें से सिर्फ 623 लोग संक्रमित पाए गए। इस दौरान राजधानी में कोरोना से 62 मरीजों की मौत हुई और 1423 लोग ठीक हु।. दिल्ली में इस समय कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 10178 है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

143795

1562229

11132

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

143

6781

119

अरुणाचल प्रदेश

3817

24083

118

असम

52408

364191

3477

बिहार

12591

691234

5268

चंडीगढ़

1251

58276

761

छत्तीसगढ़

31635

930389

13117

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

282

10045

4

दिल्ली

9364

1393673

24402

गोवा

10840

143742

2693

गुजरात 

26232

775958

9873

हरियाणा

14668

735910

8461

हिमाचल प्रदेश 

11975

176957

3210

जम्मू एंड कश्मीर 

31579

258536

3963

झारखंड

7307

326597

5011

कर्नाटक

293045

2312060

30017

केरल

192568

2364210

9222

लद्दाख

1531

17119

191

लक्षद्वीप

1467

6833

35

मध्य प्रदेश 

17136

756806

8157

महाराष्ट्र 

218844

5460589

96751

मणिपुर

9035

42404

839

मेघालय

6403

29578

616

मिजोरम

3320

9494

45

नागालैंड

4832

16841

399

ओडिशा

76679

702621

2831

पुडुचेरी

10166

94566

1567

पंजाब

31133

526089

14748

राजस्थान

32650

901071

8515

सिक्किम

4103

11513

260

तमिलनाडु

288702

1834439

25205

तेलांगना

33379

546536

3313

त्रिपुरा

6458

46230

534

उत्तराखंड

25366

299577

6535

उत्तर प्रदेश 

28694

1644511

20787

वेस्ट बंगाल

70015

1308896

15813

भारत में कुल मामले

1713413

26390584

337989


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।