कंपनियां लाएंगी 'आरोग्य संजीवनी' स्टैंडर्ड हेल्थ पॉलिसी', इलाज खर्चे की परेशानी होगी खत्म

कंपनियां लाएंगी 'आरोग्य संजीवनी' स्टैंडर्ड हेल्थ पॉलिसी', इलाज खर्चे की परेशानी होगी खत्म

सेहतराग टीम

गुरूवार को बीमा नियामक इरडा ने स्टैंडर्ड इंडिविजुअल हेल्थ इंश्योरेंस के लिए दिशानिर्देश जारी किये। इसमें साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को बुनियादी स्वास्थ्य आवशयकताओं के लिए अधिकतम पांच लाख रुपए और न्यूनतम एक लाख रुपए वाला प्रोडक्ट ऑफर लाने के लिए कहा गया है। इस प्रोडक्ट का एक नाम होगा जो सभी कंपनियों के लिए होगा- 'आरोग्य संजीवनी पॉलिसी'। इस नाम के बाद कंपनियों को अपना नाम लगाना होगा। इस प्रोडक्ट के लिए किसी भी दस्तावेज में किसी भी अन्य नाम का इस्तेमाल नहीं होगा। एक अप्रैल 2020 से कंपनियां यह प्रोडक्ट पेश कर पाएंगी।

पढ़ें- हेल्थ इंश्योरेंस लेते समय इन 5 बातों पर जरूर ध्यान दें

पॉलिसी एक साल की होगी-

वहीं नियामक का कहना है कि पहले से ही बाजार में कई पॉलिसी हैं, जिनकी अलग-अलग  विशेषताएं हैं, जिसके कारण कभी-कभी इनमें से चुनाव करने में परेशानी होती है। इसी वजह से साधारण और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों को एक स्टैंडर्ड पॉलिसी लेन के लिए कहा है। इस स्टैंडर्ड पॉलिसी कुछ निश्चत कवर शामिल होंगे। इसमें किसी एड-ऑन्स या ऑप्शनल कवर को अनुमति नहीं दी जाएगी। कंपनियों निश्चित सुविधाओं में से जो कुछ पेशकश करेंगी, उसके आधार पर उत्पाद की कीमत तय कर सकेंगी। स्टैंडर्ड उत्पाद इंडेमनिटी के आधार पर पेश किए जाएंगे और यह पॉलिसी एक साल की होगी।

ये कवर मिलगें-

इस पॉलिसी में क्या-क्या कवर होंगे, उनकी भी सूची दिशानिर्देश में है। इनमें अस्पताल में भर्ती का खर्च, कम सीमा के साथ मोतियाबिंद जैसे अन्य खर्च, दांतों का इलाज, बीमारी या दुर्घटना के कारण जरूरी होने वाली पलास्टिक सर्जरी, सभी प्रकार के डेकेयर इलाज, एंबुलेंस खर्च (प्रति हॉस्पिटलाइजेशन अधिकतम 2,000 रुपए) शामिल हैं। आयुष के तहत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती के खर्च, अस्पताल में भर्ती होने से 30 दिन पहले तक का खर्च और अस्पताल से छुट्‌टी देने के बाद 60 दिनों तक के खर्च को भी कवर किया जाएगा। इरडा ने कहा कि प्रत्येक क्लेम फ्री पॉलिसी वर्ष के लिए सम इंश्योर्ड (बोनस को छोड़कर) को पांच फीसदी बढ़ाया जाएगा। इसके साथ शर्तें होंगी। बिना ब्रेक के पॉलिसी का नवीनीकरण होगा। इस उत्पाद में किसी प्रकार के डिडक्टीबल्स की अनुमति नहीं है। योजना को फैमिली फ्लोटर आधार पर भी पेश किया जाएगा। इसे गंभीर बीमारी कवर या लाभ आधारित कवर के साथ जोड़ा नहीं जाएगा।

पढ़ें- डिजिटल तकनीक से बदलेगी हेल्थ इंश्योरेंस इंडस्ट्री की किस्मत, जानें एक्सपर्ट क्या कहते हैं

18 से 65 साल की सीमा-

इरडा ने पॉलिसी लेने की में न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 65 साल रखी है। इसे पूरे जीवन में कभी भी नवीनीकरण कराया जा सकेगा। इरडा ने इसमें पोर्टेबिलिटी की सुविधा भी दी है और इसका प्रीमियम राज्यों या क्षेत्रों के आधार पर अलग-अलग नहीं होकर पूरे देश में एकसमान होगा।

इसे भी पढ़ें-

इरडा की चली तो गंभीर बीमारियां भी कवर होंगी बीमा में

मेडीक्लेम लेने वालों के लिए खुशखबरी, अब हर बीमारी का मिलेगा कवर

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।