रोज  एक्सरसाइज से बुढ़ापे में महिलाएं इस फ्रैक्चर के खतरे से बची रहेगीं

रोज  एक्सरसाइज से बुढ़ापे में महिलाएं इस फ्रैक्चर के खतरे से बची रहेगीं

सेहतराग टीम

अक्सर आपने सुना होगा लोग कहते हैं कि रोज एक्सरसाइज करना चाहिए हमेशा फिट रहेंंगे। बेशक एक्सरसाइज करने से बहुत सारे फायदे होते हैं। लेकिन एक रिसर्च में बताया गया कि अगर आप रोजाना एक्सरसाइज करते हैं तो आप जवानी में फिट तो रहेंंगे ही इसके आलावा इससे बुजुर्ग महिलाओं में फ्रैक्चर का खतरा भी कम हो जाएगा। दरससल एक स्टडी में फिजिकल ऐक्टिविटी और मेनोपॉज के बाद महिलाओं में होने वाले फ्रैक्चर का संबंध पाया गया है। बता दें कि यह रिसर्च अमेरि‍का के बफेलो स्कूल ऑफ हेल्थ में की गई है।

इस स्टडी में रिसर्चर्स ने 77 हजार माहिलाओं को शामिल किया था। 14 सालों तक इनकी निगरानी की गई। इस स्टडी में पाया गया कि जो महिलाएं फिजिकली ऐक्टिव थीं या घर के काम करती थीं, उनमें हिप फ्रैक्चर का खतरा 18 प्रतिशत तक कम था। वहीं, टोटल फ्रेक्चर का खतरा 6 प्रतिशत कम था। इस स्टडी के लीड ऑथर का कहना है कि इससे पता चलता है कि फिजिकल एक्सरसाइज के कई फायदों में से एक फ्रैक्चर का कम खतरा होना भी है।

बता दें कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में फ्रैक्चर काफी आम समस्या है। इससे उनकी आत्मनिर्भरता कम हो जाती है, उनकी शारीरिक क्षमता सीमित हो जाती है और मृत्यु दर भी बढ़ जाता है। ऐसे में इस स्टडी के परिणामों से कई महिलाओं को काफी फायदा मिल सकता है। पब्लिक हेल्थ के लिए यह एक महत्वपूर्ण रिसर्च है।

 

इसे भी पढ़ें-

कैसे जानेंगे कि आप सौ-प्रतिशत स्वस्थ हैं?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।