अपने आप दुबले-पतले होते जा रहे हैं? यह सही नहीं है

अपने आप दुबले-पतले होते जा रहे हैं? यह सही नहीं है

सेहतराग टीम

मोटापा, जिसका आज के दौर में हर तीसरा व्यक्ति शिकार है। अब लोग अपने बढ़ते हुए वजन और मोटापे को लेकर इस हद तक परेशान है कि वो किसी भी कीमत पर अपना वजन और मोटापा कम करना चाहते हैं। सिर्फ एक देश में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोग बढ़ते हुए वजन और मोटापे से छुटकारा पाना चाहते हैं। इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत करने में लगे हुए हैं। वह अलग-अलग तरीकों से अपने वजन और मोटापे को कम करने में लगे हुए हैं, लेकिन फिर भी कई लोग अपना वजन और मोटापा कम करने में असमर्थ हैं। इसी के दूसरी तरफ कुछ ऐसे लोग हैं जो अपने घटते वजन को लेकर परेशान हैं। वो समझ ही नहीं पा रहे हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा है यानी उनका वजन बिना किसी मेहनत या एक्सर्साइज के क्यों इतनी तेजी से गिर रहा है। आइए इस बात को विस्तार से समझते हैं।

पढ़ें- मोटापे के शिकार लोगों के लिए काम की बातें

हम सभी कद-काठी और शरीर की बनावट में अपने परिवार और पूर्वजों से मिलते-जुलते होते हैं। क्योंकि हमारे जीन्स उन्हीं से आते हैं। ऐसा बहुत कम केसेज में देखने को मिलता है कि किसी परिवार में कोई एक या दो लोग नैयन-नक्क्ष और शारीरिक बनावट में अपने परिवार से अलग हों। अगर ऐसा होता भी है तो वह व्यक्ति अपने कुटुंब में जरूर किसी ना किसी से मिलता-जुलता होता है।

अचानक वजन कम क्यों होता है (Why do i Keep Losing Weight for no Reason in Hindi):

अगर अचानक से अपने आप ही वजन कम होने लगे तो इससे शुरुआत में अच्छी बात लग सकती है। लेकिन अगर यह लगातार हो और आपको अपने वजन में कमी दिखाई दे तो आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए।

क्योंकि अचानक से खुद-ब-खुद वजन का कम होना, शरीर के अंदर डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों के शुरुआती स्तर का संकेत देता है। इसके साथ ही जिन लोगों को डिप्रेशन की समस्या होती है, उनका वजन भी तेजी से कम होने लगता है या बढ़ने लगता है।

टीबी और लिवर की समस्या

टीबी यानी क्षय रोग और लिवर की से जुड़ी बीमारियां भी तेजी से घटते वजन की वजह हो सकती हैं। क्योंकि ये हमारे शरीर के रक्त और पाचन को प्रभावित करती हैं।

कई बार फेफड़ों से जुड़ी बीमारी, क्रॉनिक ऑब्स्ट्रक्टिव पलमोनरी डिजीज भी वजन लगातार कम होने की वजह हो सकती है। क्योंकि इस बीमारी के चलते फेफड़ों में सूजन आ जाती है, इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर लगातार गिरने लगता है और शरीर में रक्त का प्रवाह बाधित होने लगता है।

थायरॉइड भी हो सकता है इसका एक कारण

थायरॉइड हॉर्मोन हमारे शरीर में मेटाबॉलिज़म को कंट्रोल करने का काम करता है। यह हॉर्मोन थायरॉइड ग्लैंड में प्रोड्यूस या बनता है। कई बार कुछ शारीरिक और हॉर्मोनल बदलावों के चलते हमारे शरीर में यह ग्लैंड थायरॉइड हॉर्मोन का अधिक प्रोड्यूस यानी बना देती है। जो हमारी सेहत को प्रभावित करता है।

हालांकि ये जरूरी नहीं है कि थायरॉइड बढ़ने के बाद केवल वजन बढ़ता ही है। क्योंकि ऐसा हमेशा नहीं होता है। कुछ लोगों में थायरॉइड के चलते वजन बढ़ने लगता है तो कुछ लोगों में वजन बढ़ने की बजाय तेजी से घटने लगता है।

 

इसे भी पढ़ें-

मसालेदार भोजन वजन घटाने में मददगार, जानें कैसे?

पावर डाइट से घटाएं वजन

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।